Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की सघन तलाशी...

पुलिस ने संदिग्ध ईमेल के आईपी पते और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की सघन तलाशी...
X

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सियागंज शाखा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), कोतवाली पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे पुलिस और बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

MP News : पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह बैंक अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि सियागंज स्थित पीएनबी शाखा को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें रिमोट कंट्रोल के जरिए बैंक में विस्फोट करने की बात कही गई थी। इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। बम निरोधक दस्ते ने बैंक के अंदर, बाहर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

MP News : खोजी श्वान दस्ते की भी मदद ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि यह धमकी वास्तविक थी या किसी की शरारत, इसकी जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्थान का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध ईमेल के आईपी पते और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire