Begin typing your search above and press enter to search.
'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च पर मचा हंगामा, अल्लू अर्जुन ने स्टाइल में जीता दिल
फैंस ने जोरदार हूटिंग और तालियों से उनका अभिवादन किया।

'Pushpa 2' : पटना। फिल्मी जगत में इस समय 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पटना के गांधी मैदान में ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस भव्य इवेंट में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने भी अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई।
'Pushpa 2' : पटना में हुआ ऐतिहासिक स्वागत-
जैसे ही अल्लू अर्जुन पटना एयरपोर्ट से बाहर निकले, फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्लू ने हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद दिया और अपनी गाड़ी की ओर बढ़े। इस दौरान उन्होंने 'पुष्पा' का चर्चित डायलॉग "झुकेगा नहीं साला..." बोलकर फैंस का दिल जीत लिया। फैंस ने जोरदार हूटिंग और तालियों से उनका अभिवादन किया।
'Pushpa 2' : गांधी मैदान में 'पुष्पा 2' ट्रेलर लॉन्च-
गांधी मैदान में आयोजित इस इवेंट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं को साझा किया। रश्मिका मंदाना ने भी फैंस के साथ बातचीत कर इस इवेंट को खास बना दिया।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। उनकी एनर्जी और स्टेज प्रजेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


