Begin typing your search above and press enter to search.
मुरका गांव के जंगल में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग जुटा जांच में
यह घटना बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल में हुई है, जहां वन्य जीवों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG News : बलरामपुर। बलरामपुर जिले के मुरका गांव के जंगल में हाथी का शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम ने इस हाथी को एक दिन पहले ही जंगल में ट्रेस किया था, लेकिन अगले ही दिन उसका शव पाया गया। हाथी की मौत का कारण अभी अज्ञात है और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल में हुई है, जहां वन्य जीवों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
CG News : हाथियों की मौत पर बढ़ती चिंता-
बलरामपुर में हाथी के शव मिलने से पहले, हाल ही में रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में भी हाथियों की मौत का मामला सामने आया था। 26 अक्टूबर को एक ही परिवार के तीन हाथियों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है और वन विभाग पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।
CG News : हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
रायगढ़ की इस घटना पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया और 4 नवंबर को सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और ऊर्जा विभाग के सचिव से जवाब तलब किया। न्यायालय ने पूछा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए क्या एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


