Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पटाखा निर्माण के दौरान मकान में जोरदार धमाका, लोग दहशत में, पुलिस जांच में जुटी

घटना से इलाके में दहशत फैल गई, और लोग घरों से बाहर निकल आए।

पटाखा निर्माण के दौरान मकान में जोरदार धमाका, लोग दहशत में, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यह धमाका अशोक खान के दोमंजिला मकान में हुआ, जहां शादी समारोह के लिए पटाखों का निर्माण किया जाता था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह कई किलोमीटर तक सुनाई दी और आसपास के मकानों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई, और लोग घरों से बाहर निकल आए।

MP News ; बता दें कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे हुआ, जिसके बाद इस्लामपुर में अफरा-तफरी मच गई। अशोक खान के मकान में हुए इस धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया। आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज से ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा भूकंप आ गया हो।

MP News : सूचना मिलते ही जौरा पुलिस, जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मकान में लगी आग को काबू किया और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

MP News : अवैध पटाखा निर्माण की आशंका-

पुलिस और प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि अशोक खान के मकान में पटाखा निर्माण वैध लाइसेंस के तहत हो रहा था या अवैध रूप से। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान में शादी और पार्टियों के लिए आतिशबाजी तैयार की जाती थी, लेकिन लाइसेंस की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

MP News : जौरा थाना प्रभारी ने बताया कि मकान से कुछ पटाखे और निर्माण सामग्री बरामद की गई है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की एक टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि मलबे की गहन जांच की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति मलबे में फंसा नहीं है। जिला कलेक्टर ने कहा, “घटना की गंभीरता को देखते हुए हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। अगर अवैध निर्माण पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire