Create your Account
मायके में दो विवाहित बहनों के बीच हुआ आपसी विवाद, दोनों ने जहर पी कर दी जान...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां मायके आई दो विवाहित बहनों के बीच किसी बात को लेकर नोक झोक हो गई। जिसके बाद दोनों बहनों ने जहर पीकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चन्द्रपुर में बीती शाम अपने-अपने ससुराल से आई दो सगी बहनों के बीच मामूली नोंक-झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई दोनों बहनों ने घर में रखी चूहेमार दवा खा ली। खेत से लौटने के बाद मां व छोटे भाई को घटना की जानकारी हुई। गंभीर हालत में दोनों बहनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MP News : देर रात 19 साल की छोटी बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बड़ी बहन ने सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि ग्राम चन्द्रपुर नजीराबाद निवासी जगदीश गुर्जर खेती-किसानी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी राधा गुर्जर (25) की शादी ग्राम कोलूखेड़ी थाना सुठालिया जिला राजगढ़ में हुई थी।जबकि छोटी बहन भूरी बाई गुर्जर (19) की शादी कुछ समय पहले नजीराबाद के ग्राम बमोरा में हुई थी। दोनों बहनें अपनी ससुराल में राजी-खुशी से रह रही थीं। इन दोनों बहने अपने मायके आई हुई थीं।
MP News : शनिवार 21 दिसंबर की शाम करीब छह बजे मामूली बात को लेकर राधा बाई व भूरी बाई में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बहनों ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद खेत से काम करके लौटी मां व छोटे भाई ने दोनों बहनों को गंभीर हालत में देखा। फौरन पड़ोंसियों की मदद से दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बेहोश होने के कारण बयान नहीं हो सके थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

