Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Nagpur factory blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत
- 2. Priyanka Chopra 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव, इंटरनेशनल मंच पर फिर चमकेंगी देसी गर्ल
- 3. Sex Racket: पॉश कॉलोनी के किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, सप्लाई के लिए बंगाल से बुलाईं गई थीं लड़कियां
- 4. MP Crime : संस्कारधानी में सनसनी, झाड़ियों में मिली खून से लथपथ महिला की लाश, गले-पेट पर गहरे घाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

