Create your Account
दिवाली में उपचुनाव प्रचार पर लगा ब्रेक, अब दस दिन बचे, संडे से फिर रफ्तार पकड़ेगा प्रचार
भोपाल। प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बुधनी में 20 अभ्यर्थी और अब विजयपुर में 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी नाम घोषित होने के साथ ही चुनाव प्रचार में जुट गए थे, लेकिन दिवाली पर्व ने चुनाव प्रचार पर ब्रेक लगा दिया है। प्रत्याशी अपने स्तर पर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज पर छुट्टी के मूड में हैं।
चूंकि प्रत्याशियों के पास अब प्रचार के लिए 10 दिन शेष बचे हैं, इसलिए रविवार से दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा। भाजपा और कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों के साथ ही दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं और रैली करेंगे। दोनों ही पार्टियों द्वारा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं के दौरे फाइनल किए जा रहे हैं।
दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पूर्व 11 नवंबर की शाम को दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित होगा। बुधनी सीट पर भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच और विजयपुर सीट पर भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच मुख्य मुकाबला होगा।
पटवारी, जयवर्धन ने कार्यकर्ताओं के बीच मनाया दिवाली का पर्व
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह ने विजयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने एक आदिवासी पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दीप जलाए और वहीं जमीन पर बैठ कर भोजन किया। इससे पूर्व दिन में दोनों नेताओं ने विजयपुर क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया।
कमलनाथ 5 को बुधनी व 6 को विजयपुर में करेंगे सभाएं:
पूर्व सीएम कमलनाथ 4 नवंबर को भोपाल आएंगे। वह 5 नवंबर को सुबह 11 बजे बुधनी विस के रहटी में और 12.15 बजे भेरूदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कमलनाथ 6 नवंबर को सुबह 11.15 बजे विजयपुर विधानसभा के कराहल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 4. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

