Create your Account
एचईजी कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, दो सगे भाइयों ने दी वारदात को अंजाम...
MP News : भोपाल। मिसरोद थाना अंतर्गत बीडीए कॉलोनी सलैया में एचईजी के कर्मचारी के सूने घर में दो सगे भाइयों ने दिनदहाड़े चोरी की थी। मिसरोद पुलिस ने एक आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी से 4.80 लाख रुपए माल बरामद किया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद लाल एक्टिवा से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी शातिर अपराधी हैं, उनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड है।
MP News : मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि धनतेरस के एक दिन पहले 28 अक्टूबर की दोपहर में बीडीए कॉलोनी डी सेक्टर फेस टू सलैया निवासी कमलेश मालवीय के सूने घर में चोरी हो गई थी। घटना के वक्त कमलेश और उनकी पत्नी ड्यूटी पर गईं थीं। चोर आरोपी उनके घर से लाखों रुपए कीमती जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। लाल रंग की एक एक्टिवा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
MP News : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलैया क्षेत्र से आरोपी सनी उर्फ राघव उर्फ राघवेंद्र सिंह 28 वर्ष निवासी दामखेड़ा कोलार रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 4.80 लाख रुपए कीमती सोने के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी सनी ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई लक्की सिंह राजपूत (26) और दोस्त विजय डिंडोरिया निवासी गोरागांव रातीबड़ के साथ मिलकर चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह हैदराबाद भाग गए थे। संभवतः आरोपियों ने नागपुर और हैदराबाद में भी चोरी की वारदातें की है। लक्की कोलार थाने का गुंडा है। उसके खिलाफ 27 अपराध दर्ज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Petrol Diesel Price Hike-Reduction: तेल संकट के बीच दुनिया ने दी राहत, भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; पाकिस्तान ने भी घटाए ईंधन के रेट
- 2. CG Breaking : सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
- 3. Himanta Biswa Sarma Swearing Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, मोदी-शाह भी रहे मौजूद, 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री, देखें लाइव
- 4. UP Accident : डंपर की टक्कर से नहर में गिरी फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

