Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बेटी के साथ खरीदारी करने गया था युवक, अचानक आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल

बेटी के साथ खरीदारी करने गया था युवक, अचानक आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल
X

उज्जैन: उज्जैन के नेहरू नगर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय विजय ढोली की कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनी बेटी के साथ घर के पास एक डेयरी पर सामान खरीदने गया था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस के मुताबिक, विजय ढोली नेहरू नगर का निवासी था और पेशे से ढोल बजाने का काम करता था।

बीती रात वह अपनी बेटी के साथ डेयरी पर पहुंचा। सामान खरीदने के लिए उसने जेब से पैसे निकाले, लेकिन कुछ ही पलों में वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि विजय को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर छा गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर शामिल किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire