Breaking News
:

दो मंजिला मकान की दीवार ढही, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...

MP News

हादसा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुआ, और तेज आंधी-तूफान को इसकी वजह बताया जा रहा है।

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां शकरपुर इलाके में एक दो मंजिला मकान की दीवार अचानक ढह गई। यह दीवार पास के एक मंजिला मकान पर गिरी, जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुआ, और तेज आंधी-तूफान को इसकी वजह बताया जा रहा है।


बता दें कि शुक्रवार शाम शकरपुर में एक दो मंजिला मकान की दीवार तेज हवाओं और तूफान के कारण अचानक भरभराकर ढह गई। यह दीवार पड़ोस में बने एक मंजिला मकान पर गिरी, जहां उस समय पांच लोग मौजूद थे। मलबे में दबने से जावेद 32 वर्ष, इजरायल 40 वर्ष और मफरत 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, माहिर 20 वर्ष और मकान मालिक महेंद्र सिंह इंग्ले गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। मलबे से शवों और घायलों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। प्रारंभिक जांच में दीवार के कमजोर होने और तूफान की वजह से हादसे की बात सामने आई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us