Begin typing your search above and press enter to search.
चोरी के जुर्म में बंद शातिर चोर ने रिमांड के दौरान उगली अन्य चोरी के राज, 5 लाख का माल बरामद
कटारा हिल्स थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि संगीता माकोडे पति कृष्णा राव निवासीसंत आशाराम नगर कटारा हिल्स के घर पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई

भोपाल। राजधानी की कटारा हिल्स पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य चोरी के जुर्म में जेल में बंद था। जिसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर जब दबिश दी गई तो उससे पांच लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। आरोपी ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इलाके में चोरी की थी, मामले में दो आरोपी फरार है।
कटारा हिल्स थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि संगीता माकोडे पति कृष्णा राव निवासीसंत आशाराम नगर कटारा हिल्स के घर पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश उनके सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व पल्सर बाइक लेकर चंपत हो गए थे। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सीहोर के अहमदपुर निवासी आरोपी बहादुर दांगी की पहचान कर ली। फुटेज के आधार पुलिस आरोपी के गांव पहुंची तो मालूम हुआ कि वह अन्य चोरी के मामले में जेल बंद है।
इसके बाद कटारा हिल्स पुलिस ने जेल में बंद बहादूर दांगी को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान बहादुर ने बताया कि उसने अपने भांजे रोहित दांगी व एक अन्य युवक सुमित गुर्जर के साथ मिलकर संगीता के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में उसकी निशानदेही पर पल्सर बाइक और जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद किए गए माल की कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी बहादुर दांगी सीहोर जिले के थाना अहमदपुर गांव खाईखेड़ा का रहने वाला है जबकि उसके दोनों साथी फरार है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


