Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रात के अँधेरे में गर्ल्स हॉस्टल में घूम रही थी ‘घूंघट वाली लड़की’ घूंघट हटाया तो निकल गई चीख.. जानें क्या हुआ था उस रोज

रात के अँधेरे में गर्ल्स हॉस्टल में घूम रही थी ‘घूंघट वाली लड़की’ घूंघट हटाया तो निकल गई चीख.. जानें क्या हुआ था उस रोज
X

नई दिल्ली: बांग्लादेश के जहांगीरनगर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स रेजिडेंशियल हॉल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का महिलाओं के कपड़े पहनकर हॉल में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अशरफुल इस्लाम परवेज उर्फ यजबर परवेज के तौर पर हुई है, जो चटगांव के अगराबाद का रहने वाला है।

वह यूनिवर्सिटी के ड्रामा विभाग की एक फर्स्ट ईयर छात्रा की मदद से हॉल में दाखिल हुआ था। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब कुछ लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को घूंघट में देखा और इसकी सूचना हॉल अधिकारियों को दी। सीसीटीवी फुटेज में यह व्यक्ति हॉल में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद, हॉल के सुपरिटेंडेंट ने टीम के साथ मिलकर उसे एक छात्रा के कमरे से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह यूनिवर्सिटी के स्नो फेस्टिवल में भाग लेने आया था और रात रुकने के लिए कोई जगह न होने के कारण हॉल में घुसा। छात्रा ने कहा कि उसने आरोपी को रुकने के लिए अपने कमरे में बुलाया था। मामले की जांच चल रही है और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire