Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rowdy Janardhana के टाइटल वीडियो ने मचाया धमाल, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की जमकर की तारीफ

Rowdy Janardhana के टाइटल वीडियो ने मचाया धमाल, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की जमकर की तारीफ
X

Rowdy Janardhana: मुंबई। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ का अनाउंसमेंट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टाइटल वीडियो दमदार विजुअल्स, जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक और विजय देवरकोंडा के इंटेंस अंदाज के चलते फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का रिएक्शन सामने आया है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।


Rowdy Janardhana: रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘राउडी जनार्धना’ का टाइटल वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि यह वीडियो बेहद शानदार है विजुअल्स, म्यूजिक और पूरी वाइब कमाल की है। रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के अभिनय की तारीफ करते हुए निर्देशक रवि किरण कोला को भी बधाई दी और कहा कि उन्हें यह प्रोजेक्ट बेहद पसंद आया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को भी शुभकामनाएं दीं।

Rowdy Janardhana: रश्मिका का यह रिएक्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, हालांकि अब तक दोनों ने अपने निजी रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हाल के दिनों में यह चर्चाएं भी तेज हुई थीं कि दोनों साल 2026 में शादी कर सकते हैं, लेकिन इस पर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Rowdy Janardhana: फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं और इसमें विजय देवरकोंडा के साथ कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में नजर आएंगी। टाइटल वीडियो से साफ झलकता है कि फिल्म एक्शन, इमोशन्स और स्टाइल से भरपूर होगी, जिसमें विजय देवरकोंडा का राउडी अवतार दर्शकों को आकर्षित करेगा।

Rowdy Janardhana: वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम’ (हिंदी में ‘साम्राज्य’) में नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में दिखाई दी थीं और इन दिनों वह ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन नजर आएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire