छात्र क्लास से बाहर आया और कॉलेज के तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...
पुलिस लड़के के माता-पिता से शिकायत लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Andhra Pradesh News : अनंतपुर। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में एक कॉलेज छात्र ने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि यह घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में दिख रहा है कि नारायण जूनियर कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे लड़का अचानक अपनी बेंच से उठता है और सीधे तीसरी मंजिल से कूदते हुए दिखाया गया है।
Andhra Pradesh News : अनंतपुर ग्रामीण उप-विभागीय पुलिस अधिकारी टी वेकटेशुलु ने बताया कि लड़का गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे संक्रांति की छुट्टियों से कॉलेज लौटा था और सुबह 11.55 बजे उसने आत्महत्या कर ली। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत घायल लड़के को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
Andhra Pradesh News : पुलिस ने बताया कि इंटरमीडिएट का छात्र सत्यसाई जिले के बट्टेनापल्ली मंडल के रामपुरम गांव का रहने वाला था। इस बीच, पुलिस लड़के के माता-पिता से शिकायत लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


