Begin typing your search above and press enter to search.
चार हजार करोड़ रूपए से मुरैना में तैयार होगा राज्य का पहला सोलर स्टोरेज पावर प्लांट

भोपाल। मुरैना में अपनी तरह का पहला ऐसा सोलर पावर प्लांट बनने जा रहा है, जिससे दिन के साथ रात में भी बिजली मिलेगी। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग सोलर प्लस स्टोरेज और स्टोरेज एज ए सर्विस का एकीकृत प्लांट तैयार करवा रहा है। यह प्रदेश में ऐसा पहला इनोवेशन होगा। 4 हजार करोड़ का निवेश होगा।
प्लांट के लिए केंद्र सरकार की अनुमति मिल गई। एशियन डेवलपमेंट बैंक लोन देगा। 3 हजार हेक्टेयर जमीन आरक्षित कर दी। एक साल में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इस प्लांट में पैनल के साथ बड़ी बैटरियां भी लगेंगी। दिन में सोलर पैनल से बनी बिजली स्टोर होगी, ग्रिड में भी सप्लाई होगी। रात में सूरज की रोशनी नहीं रहेगी तब स्टोर बिजली से सप्लाई होगी।
गुजरात में ऐसा प्लांट
कई देशों में सोलर प्लस स्टोरेज प्लांट हैै। मोरक्को में ऐसा सबसे बड़ा प्लांट है। भारत में गुजरात के मोढेरा में 15 मेगावॉट क्षमता वाला बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) है। लक्षद्वीप के कावरत्ती द्वीप पर भी 1.7 मेगावॉट का सोलर प्लस स्टोरेज प्लांट है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


