Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

13 साल से लापता पिता को देखने की थी हसरत, बेटे का आमना-सामना हुआ तो सामने पड़ा था शव...

जब फुटपाथ पर मैले कुचैले कपड़े से ढंके एक शव की तरफ पुलिस ने इशारा करते हुए बताया कि ये तुम्हारे पिता हैं।

13 साल से लापता पिता को देखने की थी हसरत, बेटे का आमना-सामना हुआ तो सामने पड़ा था शव...
X

MP News : भोपाल। राजधानी में एक अजीब वाक्या सामने आया है। जहां 13 साल के किशोर की हसरत थी कि सभी बच्चों की तरह उसके पिता भी उसे मिल जाएं। वह उन्हीं के साथ रहे। मां की मौत के बाद जब वह सिर्फ एक साल का था, पिता गुम हो गए थे। किशोर को उम्मीद थी कि पिता जरूर मिलेंगे। बीती रात जैसे ही फोन पर पिता की खबर मिली, तो वह परिजन के साथ मिलने चल दिया, लेकिन उसकी हसरतें तब टूटकर बिखर गईं, जब फुटपाथ पर मैले कुचैले कपड़े से ढंके एक शव की तरफ पुलिस ने इशारा करते हुए बताया कि ये तुम्हारे पिता हैं।

MP News : उसने नानी से पूछा तो वह रुआंसे स्वर में बोलीं-अब यह नहीं रहे। पुलिस ने चेहरे से कपड़ा हटाया- तो 13 साल के बेटे ने पहली बार पिता का चेहरा देखा। उसकी आंखों से आंसू बह निकले और नानी से लिपटकर रोने लगा। दरअसल, तलैया पुलिस को बीती रात किसी मीना बाई नामक महिला ने फुटपाथ पर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, तो काली मंदिर के पास फुटपाथ पर लाश पड़ी थी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, तो जेब से एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया जो मृतक के परिजन का निकला।

MP News : पता चला कि मृतक सोनागिरी इलाके में रहने वाला गोरेलाल साहू (42) है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत ठंड के कारण हुई है। पत्नी की मौत के बाद छोड़ दिया था घर परिजन ने पुलिस को बताया कि गोरेलाल साहू की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। इससे दुखी होकर उन्होंने घर छोड़ दिया था। पिपलानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब बेटा एक साल का था। उसकी परवरिश शिव नगर बस्ती में रहने वाले उसके नाना-नानी ने की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire