Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

साड़ी लेने गए ग्राहक को अंकल कहना दुकानदार को पड़ा भारी, साथियों के साथ मिलकर की जमकर पिटाई

राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है।

साड़ी लेने गए ग्राहक को अंकल कहना दुकानदार को पड़ा भारी, साथियों के साथ मिलकर की जमकर पिटाई
X
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अंकल कहकर सम्बोधित करने से गुस्साए ग्राहकों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। शहर के हनुमान नगर स्थित शास्त्री फैशन नाम की दुकान में एक ग्राहक कुछ सामान लेने वहां पहुंचा था दुकानदार ने उसे अंकल कहकर संबोधित कर दिया जिससे वह गुस्सा हो गया और उसने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी जिस दुकानदार को चोट आई है।



MP News :
हैरानी की बात यह है कि ग्राहक ने यह काम अकेले नहीं बल्कि अपने 15 साथियों के साथ मिलकर किया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले को लेकर मिसरोद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। पीड़ित विशाल शास्त्री ने बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ साड़ी लेने आया था। यहां उसने विशाल से कहा कि उसे एक हजार के रेंज तक की साड़ी दिखाओ। विशाल ने उसे साड़ी दिखाई लेकिन उसे कोई भी साड़ी पसंद नहीं आई।



MP News : इतने में ग्राहक ने कहा कि ‘में चड्डेवाला मत समझो, अच्छी साड़ी दिखाओ। तभी विशाल के भाई ने ग्राहक से कह दिया कि जब इस रेंज में साड़ी नहीं लेनी थी तो साड़ी क्यों खुलवाई ? तब विशाल ने ग्राहक से कहा कि अंकल आप मुझे रेंज बताओ मै आपको साड़ी दिखता हूं। इतने में ग्राहक भड़क गया और काउंटर के पास जाकर दादागिरी करने लगा। नाराज ग्राहक दुकान से बाहर चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ साथियों के साथ वापस आया। और मारपीट कर दी। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire