Boat capsized in Varanasi : वाराणसी में बड़ा हादसा, गंगा में नाव डूबी, 60 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया...
बड़ी नाव के नाविकों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित अपनी नाव में शिफ्ट कर लिया।

Boat capsized in Varanasi : वाराणसी। गंगा नदी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब महान घाट के सामने एक छोटी नाव और बड़ी मोटरबोट के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण छोटी नाव संतुलन खो बैठी और डूबने लगी, जिसमें करीब 60 यात्री सवार थे। गंगा की लहरों में नाव डूबते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन बड़ी नाव के नाविकों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित अपनी नाव में शिफ्ट कर लिया।
Boat capsized in Varanasi : बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब छोटी मोटरबोट अस्सी घाट से 10 यात्रियों को लेकर मणिकर्णिका घाट की ओर लौट रही थी। नाव काफी तेज गति में थी, जिससे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और सामने से आ रही बड़ी मोटरबोट से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटी नाव पलटने लगी और धीरे-धीरे गंगा में समाने लगी। गनीमत रही कि बड़ी नाव के चालक ने सतर्कता दिखाते हुए डूबती नाव के यात्रियों को बचा लिया।
Boat capsized in Varanasi : घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना ने गंगा में नाव संचालन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Boat capsized in Varanasi : अब बिना लाइफ जैकेट नहीं चलेगी नाव, प्रशासन सख्त-
इस हादसे के बाद प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को ले जाने वाली नावों को जब्त कर लिया जाएगा। घाटों पर चेतावनी जारी की गई है और नाविकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव में न बैठाएं। प्रशासन ने साफ किया कि गंगा में नाव संचालन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


