Create your Account
युवती के प्यार में पागल पंपकर्मी ने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस को शक हुआ तो उगल दी कहानी...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवक गर्लफ्रेंड के चक्कर में जालसाज बन गया। वह पेट्रोल पंप पर जॉब करता है,जिसकी रकम लेकर वह निकला फिर लूट होने की झूठी कहानी गढ़ दी। वह जख्मी हालत में थाने पहुंचा था। पुलिस को शक हुआ तो उसने अपनी पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने पंप कर्मी के अलावा उसके रिश्तेदार को भी गबन के मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार आवास सोगानी पिता अरविंद सोगानी उम्र 34 साल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चौक में रहता है। वह बैरसिया रोड पर स्थित इंडेन कंपनी के पेट्रोल पंप में मैनेजर का काम करता है।
MP News : आवास सोगानी ने बताया कि तीन महीने पूर्व उसके यहां पीयूष यादव काम करने आया था। वह 16 फरवरी की रात 8 बजे पेट्रोल-डीजल की बिक्री से मिली रकम 28 हजार रुपए लेकर चला गया था। उसका कहना था कि बिक्री को लेकर हिसाब कल बता देगा। पीयूष यादव ने पेट दर्द का बहाना बनाया था। वह पंप से निकलकर डीआईजी बंगले के पास पहुंचा। फिर वह गौतम नगर थाने पहुंच गया। उसके बाएं हाथ में तीन जगह छुरी से चिर्राटे के निशान थे। उसे दिखाकर उसने बताया कि उसको लूट लिया है। उसके पास पंप के 28 हजार रुपए थे। पुलिस ने पंप मालिक और मैनेजर को थाने में तलब किया।
MP News : मैनेजर की कहानी जानने के बाद पुलिस को शक हुआ। फिर उसके चोट को देखा गया। उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। जिसमें वह टूट गया। उसने पूछताछ बताया में कि उसकी गर्लफ्रेंड आने वाली है। जिसके लिए होटल में ठहराने और उसको घुमाने के लिए पैसों की जरुरत थी। उसने रकम अपने रिश्तेदार नितिन यादव को दी थी। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया और पूछताछ की।
MP News : उसने बताया कि उसे बाइक की ईएमआई भरना थी। इसलिए वह पीयूष यादव की योजना में रकम में कुछ हिस्सा मिलने की शर्त के साथ शामिल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में गबन का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीयूष यादव के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : रायपुर पर बारिश का डबल अटैक, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम हुआ 'रेड ज़ोन' जैसा, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
- 2. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 3. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 4. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

