Create your Account
प्रदेश की जनता सदैव भाजपा के साथ- वीडी शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग सिर्फ अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें जवाब दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है और यह बात इस उपचुनाव से भी साबित हो गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर जो परिश्रम किया था, केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन में जो बदलाव आया है और जिस तरह की गुड गवर्नेंस भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दी है, उसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाया था। लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की थी। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भाजपा के साथ है और 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव में पार्टी के 13 प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।
जबकि कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों पर ही सफलता मिली है। इसके अलावा रतलाम की एक निर्दलीय बहन ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इस तरह निर्वाचित होने वाले भाजपा के वार्ड पार्षदों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि वे कैसा भी दुष्प्रचार करें, बीजेपी की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों को जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और जनता भाजपा के साथ है।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 4. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

