Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

700 करोड़ की मालकिन और बेमिसाल हुस्न की मल्लिका, छोटी उम्र में रच दी सफलता की इबारत, आइए जानें इस हसीना के बारे में...

हुनर और मेहनत के दम पर ना सिर्फ नाम कमाया, बल्कि शोहरत और दौलत की ऊंचाइयों को भी छुआ

700 करोड़ की मालकिन और बेमिसाल हुस्न की मल्लिका, छोटी उम्र में रच दी सफलता की इबारत, आइए जानें इस हसीना के बारे में...
X

Entertainment News : नई दिल्ली। इंडस्ट्री में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर ना सिर्फ नाम कमाया, बल्कि शोहरत और दौलत की ऊंचाइयों को भी छुआ। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी अदाकारा की, जिन्होंने 14 साल की उम्र में काम शुरू किया और 28 की उम्र में 700 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन गईं। यह कहानी है पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा इकरा अजीज की, जो अपनी खूबसूरती, सादगी और दमदार अभिनय के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं।

Entertainment News : बता दें कि इकरा अजीज का जन्म 24 नवंबर 1997 को पाकिस्तान के एक सिंधी परिवार में हुआ। पिता अब्दुल अजीज के निधन के बाद उनकी मां आसिया अजीज ने अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। इकरा ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में की। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री में वह मुकाम दिलाया, जिसके लिए लोग सालों संघर्ष करते हैं। 2014 में उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो ‘किस्से अपना कहें’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘सुन्नो चंदा’, ‘रंजिशें’, ‘झूठी’, और ‘खुदा और मोहब्बत’ जैसे कई हिट टीवी शोज में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

Entertainment News : 22 की उम्र में शादी, 24 में बनीं मां-
इकरा अजीज ने 2019 में पाकिस्तानी एक्टर और राइटर यासिर हुसैन से शादी की। यासिर ने हम टीवी अवार्ड्स के मंच पर इकरा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। शादी के बाद 2021 में 24 साल की उम्र में इकरा ने बेटे कबीर को जन्म दिया।

Entertainment News : इकरा की सादगी और खूबसूरती का जादू-
इकरा सिर्फ अपनी अदाकारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती हैं। उनके चाहने वाले न सिर्फ पाकिस्तान में, बल्कि भारत सहित दुनियाभर में फैले हुए हैं। उनकी मुस्कान और एक्टिंग दर्शकों को उनके किरदार से जुड़ने पर मजबूर कर देती है।

Entertainment News : 700 करोड़ की नेटवर्थ और सफलता की कहानी-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इकरा अजीज की कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपए से अधिक है। यह आंकड़ा उन्हें पाकिस्तान की सबसे अमीर हस्तियों में शुमार करता है। उनकी कमाई का जरिया टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire