Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
बदमाशों ने ठेकेदार को अगवा कर निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडे से पीटा

भोपाल। अशोका गार्डन थाने के लिस्टेड बदमाश दीपक ठाकुर और रोहित कबाड़ी ने ठेकेदार का न सिर्फ अपहरण कर लिया, बल्कि निर्वस्त्र कर पाइप, डंडे और बेल्ट से पीटा। रातभर उसे इधर-उधर घुमाया और दूसरे दिन सुबह कटारा हिल्स इलाके में छोड़कर भाग गए। घटना को लेकर पीड़ित का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि पिपलानी थाने में मां ने घटना की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एडिशनल डीसीपी, डीसीपी फिर 1 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है।
निजामुउद्दीन कॉलोनी पिपलानी निवासी ठेकेदार गौरव मिश्रा (23) सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि 12 अगस्त की रात को बिलखिरिया इलाके में एक रेस्टोरेंट में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी थी। यहां पास की टेबल पर आरोपी दीपक ठाकुर बैठा था।शोर मचाने की बात पर दीपक से कहासुनी और झूमाझटकी हो गई थी। दीपक ने इसकी शिकायत बिलखिरिया थाने में की थी। अगले दिन 13 अगस्त को गौरव अपने दोस्तों के साथ डीआईजी बंगला चौराहे के सामने बैठा था। तभी रोहित कबाड़ी और चार अन्य लोग उसे जबरन ले गए और कार में बैठा लिया। कार में दीपकठाकुर पहले से बैठा था। वीडियो में पीड़ित बता रहा है कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया की एक बंद फैक्ट्री में उसे ले गए। जहां अन्य 10-12 लोग मौजूद थे।
आरोपियों ने उसेनिवस्त्र कर पाइप, डंडे और बेल्ट से पीटा। डराने के लिए उसके करीब तीन राउंड फायर भी किए। पीड़ित को दीपक के पैरों में झुककर माफी मांगने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी उसे कार में घुमाते रहे, पीटते रहे। 14 अगस्त की सुबह 6 बजे कटारा हिल्स इलाके में उसे छोड़ा गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


