Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

क्राइम ब्रांच के टीआई के घर में दिनदहाड़े सेंध, जेवर और नकदी ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में कैद...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के टीआई के घर में दिनदहाड़े सेंध, जेवर और नकदी ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में कैद...
X

MP News : भोपाल। राजधानी में बदमाश ने क्राइम ब्रांच के टीआई अशोक मरावी के हबीबगंज शिवाजी नगर स्थित घर में दिनदहाड़े सेंध लगा दी। चोर घर से नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान ले गया। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार, शिवाजी नगर में अशोक मरावी का घर है। वह क्राइम ब्रांच में टीआई है,उनकी पत्नी भी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। सुबह दंपति ऑफिस चले गए थे। दिन में जब अशोक मरावी बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। और दरवाजा खुला पड़ा है।

MP News : जब वह घर के अंदर दाखिल हुए तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर के अंदर के एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खुला हुआ था, उसमें रखी नकद राशि गायब थी। हालांकि उनके घर में रखी अन्य अलमारी का लॉकर बंद था, इसके चलते उन अलमारियों में रखा सामान चोरी नहीं हुआ। उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है। चोर नकाब नहीं पहने था और कुछ ही देर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की घटना की जानकारी अशोक मरावी नेहबीबगंज पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire