Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बेंगलुरु से भोपाल आकर चोरी करता था मास्टरमाइंड, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, 14 लाख का माल बरामद

जेल से छूटने के बाद इन दोनों ने फिर चोरी शुरू कर दी थी।

बेंगलुरु से भोपाल आकर चोरी करता था मास्टरमाइंड, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, 14 लाख का माल बरामद
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की कमला नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 6 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नबंर प्लेट लगाकर दिन में खाली मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। उनके कब्जे से सोने-चांदी के गहने, तीन बाइक, नकदी सहित 14 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी के अपराध दर्ज हैं। इनमें से दो को पूर्व में 3-3 साल की सजा भी हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद फिर ये चोरी करने लग जाते थे।

MP News : कमला नगर पुलिस ने बताया कि सहयाद्री परिसर, कमला नगर निवासी सतीश कुमार नेमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले दिनों चोर उनके सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने सहित 25 हजार रुपए नकद चुरा ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध मकान के अंदर जाते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू की, तो नियाज और राजू खत्री के बारे में पता चला।

MP News : पुलिस ने आरोपियों को शास्त्री नगर ग्राउंड, टीटी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोपाल से बाहर भागने की तैयारी में थे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नियाज खान और राजू खत्री गड्ढे वाली मल्टी, टीटी नगर तथा आबिद खान, आष्टा सीहोर का रहने वाला है। गिरोह का मास्टर माइंड नियाज खान मूल रूप से बेंगलूरू (कर्नाटक) का निवासी है। वह यहां आकर साथियों के साथ मिलकर चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी के अपराध दर्ज हैं। आरोपी नियाज और राजू खत्री को चोरी के अपराध में पूर्व में 3-3 साल की सजा हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद इन दोनों ने फिर चोरी शुरू कर दी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire