Begin typing your search above and press enter to search.
ट्रंप के टैरिफ फैसले से सहमे बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल
शेयर बाजार

मुंबई/नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाए जाने से सहमे बाजार ने मंगलवार को मजबूती दिखाई। कनाडा और मैक्सिको को टैरिफ में मिली राहत के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.6 अंक की छलांग लगाकर 77,739.34 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 173.15 अंक की बढ़त के साथ 23,534.20 अंक पर कारोबार कर रहा है। रुपये में भी मजबूती आई और यह 13 पैसे चढ़कर 86.98 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया, जबकि पिछले दिन यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियों पर नजर डालें तो सोमवार को वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे, जिससे 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई। हालांकि, टैरिफ में राहत से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और बाजार में तेजी लौट आई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


