Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

The Manipur Diaries Trailer Out : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Dev Verma
The Manipur Diaries Trailer Out : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की द डायरी आफ मणिपुर का ट्रेलर हुआ रिलीज
X

The Manipur Diaries Trailer Out : मुंबई महाकुंभ से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा अब फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर प्रयागराज में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही और एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेलर रिलीज किया गया। निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि फिल्म की शुरुआत प्रयागराज से हुई थी, इसलिए ट्रेलर लॉन्च के लिए इसी शहर को चुना गया। करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को तैयार होने में लगभग एक साल का समय लगा है। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें मोनालिसा के साथ प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक तिवारी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

The Manipur Diaries Trailer Out : निर्देशक के मुताबिक फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। लगभग ढाई घंटे की इस फिल्म में चार से पांच गाने शामिल हैं, जो कहानी को भावनात्मक रूप से और मजबूत बनाते हैं। कहानी दिल्ली से शुरू होकर नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर तक पहुंचती है। फिल्म की शूटिंग मणिपुर, उत्तराखंड और नेपाल में की गई है, जिसमें सबसे अधिक हिस्सा उत्तराखंड में फिल्माया गया है।

The Manipur Diaries Trailer Out : ट्रेलर लॉन्च के दौरान मोनालिसा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हिंदी भाषा का ज्यादा ज्ञान नहीं था और वह ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने निर्देशक सनोज मिश्रा का आभार जताया और कहा कि उन्होंने एक साधारण लड़की को बड़े पर्दे तक पहुंचने का मौका दिया। मोनालिसा ने यह भी बताया कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनते देखना उनका सपना है।

The Manipur Diaries Trailer Out : इसके अलावा मोनालिसा ने जानकारी दी कि उनकी एक तेलुगु फिल्म ‘लाइफ’ भी पूरी हो चुकी है, जो जल्द रिलीज होने वाली है। साथ ही वह कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। फिल्म के अभिनेता अभिषेक तिवारी ने उनकी मेहनत और अभिनय की सराहना की, जबकि सह-कलाकार अमित राव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वह थिएटर से जुड़े रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire