Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मुर्गा काटने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के किए टुकड़े टुकड़े, फिर जमीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

मुर्गा काटने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के किए टुकड़े टुकड़े, फिर जमीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा
X

रांची: झारखंड के खूंटी जिले के भगवान पांज टोंगरी क्षेत्र में 24 नवंबर को 24 वर्षीय युवती का नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है, जो जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव का निवासी है।

लिव-इन रिलेशन में थी युवती

तोरपा के एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतका, मूल रूप से रांची जिले की रहने वाली थी। नरेश का ननिहाल उसी गांव में था, जहां दोनों का परिचय हुआ। नरेश और युवती डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशन में साथ रहकर जीवन बिताया।

दूसरी शादी ने बढ़ाया तनाव

इसके बाद युवती तमिलनाडु के त्रिपुर में काम करने चली गई, जबकि नरेश बेंगलुरु में रोजगार के लिए चला गया। इस दौरान नरेश ने दूसरी युवती से शादी कर ली और एक बेटे का पिता बन गया। जब युवती को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो वह बेंगलुरु पहुंच गई।

हत्या की वारदात

6 नवंबर को नरेश ने युवती को हटिया स्टेशन बुलाया और आठ नवंबर को उसे भगवान पांज टोंगरी लेकर गया। जहाँ दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाया। जिसके बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, नरेश ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को टांगी और अन्य हथियारों से काटकर जमीन में दफना दिया।

पुलिस जांच का खुलासा

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी टांगी, अन्य हथियार और युवती की फोटो बरामद की। मामले की जांच में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजू कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire