Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को कुएं में धकेला, हुई मौत, जानें क्या है वजह...

पुलिस की जांच में पता चला है कि पूजा और महेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था,

प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को कुएं में धकेला, हुई मौत, जानें क्या है वजह...
X
CG Crime : सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्रेमी ने शादी का दबाव बना रही अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे कुएं में धकेल कर मार डाला। इस वारदात में प्रेमी के भाई और पिता ने भी उसकी मदद की। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह, उसके भाई सत्येंद्र सिंह, और पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


CG Crime :
सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर की रहने वाली पूजा सिंह कलश यात्रा में शामिल होने के बाद गांव के युवक महेंद्र सिंह के बुलावे पर उसके घर पहुंची थी। वहां महेंद्र उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा की बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे पूजा को उसके घर के पास स्थित कुएं में धकेलकर फरार हो गए।


CG Crime : पुलिस की जांच में पता चला है कि पूजा और महेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में पूजा महेंद्र पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर महेंद्र ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के समय पूजा के घर में कोई पुरुष नहीं था, और रात के अंधेरे की वजह से कोई उसे बचा नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire