Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम के निवेश वाले दावे को बताया झूठ,कहा जमीनी हकीकत कुछ और...

MP News

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम के निवेश वाले दावे को बताया झूठ,कहा जमीनी हकीकत कुछ और...
X

MP News : भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर ने कहा की मुख्यमंत्री को उनके मंत्री ही बेनकाब करने में लगे हुए है। लेकिन सीएम मोहन यादव मौन है। सिंघार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अमेरिका की सड़क पसंद आई और मोहन यादव को डायनासोर के अंडे पसंद आए हैं। 60 हजार करोड़ का निवेश लाने की बात मोहन यादव कह रहे है सरकार लगातार कहती है mou साइन हुए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता 22 साल के रिकॉर्ड में कभी यह जमीन पर नहीं आई

MP News : उमंग ने कहा की अगर मोहन यादव लंदन की बजाय खाद की आयात वाली जगहों पर जाते तो किसानों के आंसू पोंछ पाते किसानों के साथ फरेब और झूठे वादे है महाराष्ट्र की तरह mp को भी सोयाबीन का 6 हजार क्यों नहीं मिल रहा हैं। रात दिन प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा चल रहा है ऐसे कई अधिकारी है जिनके रात में ट्रांसफर हुए सरकार में 50 प्रतिशत कमीशन चल रही है

MP News : उज्जैन का मास्टर प्लान में मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों के नाम आए है.हर मामले में उज्जैन 1 नंबर पर है आर्थिक अपराध महिला अपराध सबमें सबसे आगे उज्जैन है गुजरात में शराब को बढ़ावा देने का काम मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में लिया है शिक्षा विभाग में लगातार घोटाले हो रहे है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire