Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शादी की खुशी मातम में बदली, डांस करते-करते दूल्हे की मौत, गांव में शोक की लहर...

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

शादी की खुशी मातम में बदली, डांस करते-करते दूल्हे की मौत, गांव में शोक की लहर...
X
UP News : हाथरस। शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भोजपुर गांव निवासी शिवम 22 वर्ष जो सोमवार को अपनी शादी की बारात लेकर आगरा जाने वाला था, अचानक डांस करते-करते गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।


UP News : बता दें कि सोमवार को शिवम अपने घर में शादी की रस्मों के दौरान परिवारवालों के साथ डांस कर रहा था। शादी की खुशी में माहौल जोश से भरा हुआ था। डांस के बाद शिवम भात कार्यक्रम में बैठा, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घरवालों ने उसे तुरंत हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।


UP News : तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शिवम-
शिवम एक प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर टीचर था और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता साहब सिंह का 14 साल पहले ही निधन हो गया था। मां द्रोपा देवी एक गृहिणी हैं। शिवम के छोटे भाई रचित 18 वर्ष और सूरज 12 वर्ष अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शिवम परिवार की उम्मीदों का सहारा था, लेकिन उसकी असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

UP News : बारात से पहले अर्थी उठी, घर में मातम-
शादी के दिन बारात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। सुबह तक जो घर खुशी और उत्साह से भरा था, वहां शाम तक मातम छा गया। बारात की जगह शिवम की अर्थी उठती देख गांव वालों की आंखें नम हो गईं। मां द्रोपा देवी इस घटना को सहन नहीं कर पाईं और बेहोश हो गईं।


UP News : कोई गंभीर बीमारी नहीं थी-
परिजनों का कहना है कि शिवम पूरी तरह स्वस्थ था और उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक शिवम की मौत का कारण हो सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सटीक कारण पता चल सकेगा।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire