Top
Begin typing your search above and press enter to search.

The India House : राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, वॉटर टैंक फटने से बाढ़ जैसे हालात, कई क्रू मेंबर्स घायल

सेट पर पानी से भरे हालात और क्रू मेंबर्स को उपकरण बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

The India House : राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, वॉटर टैंक फटने से बाढ़ जैसे हालात, कई क्रू मेंबर्स घायल
X

The India House : हैदराबाद। तेलुगु सुपरस्टार राम चरण के प्रोडक्शन हाउस की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के दौरान एक विशाल वॉटर टैंक फटने से सेट पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके चलते कई क्रू मेंबर्स घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेट पर पानी से भरे हालात और क्रू मेंबर्स को उपकरण बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म में समुद्र की लहरों वाले एक एक्शन सीन की शूटिंग के लिए बड़े वॉटर टैंक्स लगाए गए थे। इसी दौरान एक टैंक अचानक फट गया, जिससे हजारों लीटर पानी सेट पर फैल गया। इससे सेट पर अफरा-तफरी मच गई और कई क्रू मेंबर्स, जिनमें एक सहायक सिनेमैटोग्राफर भी शामिल है, घायल हो गए। घायलों को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


हादसे के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है और यह जांच की जा रही है कि सावधानियों के बावजूद यह दुर्घटना कैसे हुई। सेट पर महंगे कैमरे और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। ‘द इंडिया हाउस’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो प्री-इंडिपेंडेंस भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, और इसे राम चरण की प्रोडक्शन कंपनी वी मेगा पिक्चर्स और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स मिलकर बना रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire