Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ड्यूटी से लौटे पति ने पत्नी से मांगा खाना, मोबाइल में व्यस्त पत्नी ने पति को किया अनसुना, फिर दूसरी मंजिल से फेंका...

ड्यूटी से लौटे पति ने पत्नी से मांगा खाना, मोबाइल में व्यस्त पत्नी ने पति को किया अनसुना, फिर दूसरी मंजिल से फेंका...
X

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति को पत्नी का मोबाइल फ़ोन पर लगे रहना इतना नागवार गुज़रा की उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पति जिसका नाम सुनील जनबंधू बताया जा रहा है, ड्यूटी से घर लौटा था। इसके बाद उसने फ्रेश होकर पत्नी से खाना मांगा, जिसे अनसुना कर पत्नी खाना देना छोड़ मोबाइल चलाती रही।

इस बात पर पति इतना आगबबूला होगया कि गुस्से में पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी में ले गया और वहाँ से नीचे फेंक दिया। जिसेक बाद गंभीर हालत में पत्नी को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला गुढ‍ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके की बताई जा रही है। बताया गया कि, पति पत्नी के बीच खाने और मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति उसे बालकनी के पास लेजा कर नीचे फेंक देता है। नीचे गिरने के बाद महिला को गंभीर छोटें आई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। महिला का उपचार अभी डीकेएस अस्पताल में जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire