Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

तेज ठंड के सितम ने बिगाड़ा लोगों का स्वास्थ्य, हॉस्पिटल में बढ़ी चेस्ट रोगियों की संख्या...

बच्चों में बुखार और निमोनिया के लक्षण पनप रहे हैं।

तेज ठंड के सितम ने बिगाड़ा लोगों का स्वास्थ्य, हॉस्पिटल में बढ़ी चेस्ट रोगियों की संख्या...
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद तेज सर्दी का सितम जारी है। लगातार चल रही शीत लहर के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शीतलहर में वृद्धि होने के कारण छाती रोग तेजी से पनप रहा है। हमीदिया और जेपी अस्पताल में हर दिन ऐसे सैकड़ों रोगी बढ़ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को खांसी-गले में खरास और अस्थमा की समस्या बन रही है। बच्चों में बुखार और निमोनिया के लक्षण पनप रहे हैं।

MP News : डाक्टरों ने कहा कि शीतलहर को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। इस समय छाती संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के सबसे अधिक रोग बढ़ रहे हैं। डाक्टरों की मानें तो यह समस्या हर उम्र के व्यक्तियों में बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने इसे कई अनदेखियां बताई हैं। डाक्टरों का कहना है कि इस समय बिना कवर घरों से निकलना नुकसानदायक है। ठंडी खट्टी चीजों का सेवन भी शरीर पर विपरत असर कर रहा है। बुजुर्गों को ठंड में गर्म चीजों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हमेशा गर्म कपड़े पहन कर धूप लेना इनके लिए जरूरी है।

MP News : ऐसी बातो पर ध्यान नहीं देने के कारण समस्या बढ़ रही है।हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डा. सुनीत टंडन ने बताया कि इस समय चेस्ट इन्फेक्शन के मरीजों में सबसे अधिक वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना ऐसे सौ रोगियों में वृद्धि हो रही है। जिन्हें सीने में तकलीफ, सांस लेने में दिक्कत हो रही है। निरंतर खांसी उठ रही है। डा. टंडन का कहना है कि इस समय रोगियों को इस प्रकार का संक्रमण बढ़ रहा है तो तत्काल चिकित्सक के पास जाना चाहिए। डाक्टर की सलाह पर उसे दवा लेना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire