Begin typing your search above and press enter to search.
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

पन्ना। पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास देखने को मिला, जहां एक 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक ईश्वर सिंह पिता नत्थू सिंह निवासी ग्राम पाली था। वह अपने भाई की शादी के कार्ड बांट कर पन्ना से अपने गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने ऑटो से जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि आज 19 फरवरी को मृतक के भाई की लगुन आने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले ही युवक काल के गाल में समा गया। इससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


