Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रखवाले ही बने हैवान, चौकीदार दंपति ने किया 4 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने ऐसे किया दस्तयाब...

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रखवाले ही बने हैवान, चौकीदार दंपति ने किया 4 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने ऐसे किया दस्तयाब...
X

MP News : भोपाल। गांधी नगर इलाके में स्थित महावीर बस्ती से चार साल की बच्ची को इलाके में चौकीदारी करने वाले दंपति ने अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि घटना बीती रात की है। बच्ची अपने दादा और दादी के साथ रहती है। नशे में होने के कारण दादा ने बच्ची को इलाके में चौकीदारी करने वाले दंपति के हवाले कर दिया था। जब सुबह दादा अपने बच्ची को लेने पहुंचा तो आरोपी बच्ची को लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने बच्ची को राजगढ़ जिले से बरामद कर लिया है।

MP News : थाना प्रभारी सुरेश फलकले ने बताया कि संजय इंगले, महावीर बस्ती में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसके साथ दो पोती भी रहती हैं। बताया गया है कि उनकी बहू, बेटे से अलग रहती है। संजय इंगले ने सुबह गांधी नगर पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि गुरुवार रात ज्यादा शराब पीने के कारण उसे नशा हो गया था। ऐसे में अपनी पोती रिया 4 वर्ष को उसने इलाके में चौकीदारी करने वाले पवन वर्मा और उसकी पत्नी चंपा के हवाले कर दिया था। ताकि वो देखभाल कर सकें। सुबह बच्ची को लेने पहुंचा तो दंपति भाग चुके थे।

MP News : पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की 5 टीमें बच्ची की तलाश में लगाई गईं। एक टीम को ब्यावरा रवाना किया गया था। जहां मोतीपुरा जिला राजगढ़ में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस पवन वर्मा और उसकी पत्नी चंपा को लेकर भोपाल आ गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की रविवार को काउंसलिंग कराई जाएगी। पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है। बच्ची का दादा शराबी है। इसलिए वह बच्ची को पालने की मंशा से ही लेकर गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire