Top
Begin typing your search above and press enter to search.

घोड़ी पर सवार दूल्हे को आया अटैक, बैठे बैठे निकल गया दम, खुशियों के बीच पसरा मातम

घोड़ी पर सवार दूल्हे को आया अटैक, बैठे बैठे निकल गया दम, खुशियों के बीच पसरा मातम
X

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी के दौरान दूल्हे की अचानक मौत ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। यह घटना शुक्रवार रात श्योपुर शहर के पाली रोड स्थित जाट हॉस्टल में आयोजित विवाह समारोह में घटी। दूल्हा प्रदीप जाट, जो कांग्रेस नेता योगेश जाट के भतीजे और एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष थे, ने पारंपरिक रस्में निभाते हुए तोरण मारा और घोड़ी पर सवार होकर स्टेज की ओर बढ़ रहे थे।

तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उन्होंने घोड़ी पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने शादी के खुशनुमा माहौल को मातम में बदल दिया। दूल्हे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, संभावित कारण साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है, हालांकि सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी।

दुल्हन और परिजनों पर गहरा सदमा

दुल्हन, जो सजी-धजी स्टेज पर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी, इस दुखद घटना से अनजान थी। शादी की सभी रस्में अधूरी रह गईं और पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया। विवाह स्थल पर जहां कुछ देर पहले हंसी-ठिठोली और बैंड-बाजे की आवाजें गूंज रही थीं, अब वहां सिर्फ आंसू और मातम का सन्नाटा पसरा है। प्रदीप जाट श्योपुर में एक जाना-माना नाम थे और उनकी अचानक मौत से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जानने वाले और रिश्तेदार इस असामयिक निधन से गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire