Create your Account
UP के इस जिले में शुरू होगा चौथा टोल प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूली
UP: बस्ती: श्रीराम जानकी मार्ग पर दुबौलिया ब्लॉक के बैरागल में जिले का चौथा टोल प्लाजा दीपावली तक शुरू हो जाएगा। इसके बाद वाहन स्वामियों को यहां भी टोल टैक्स देना होगा। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के अभियंताओं का कहना है कि कार्यालय भवन तैयार हो चुका है, और डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लेन पिच का निर्माण तेजी से चल रहा है। दीपावली तक काम पूरा होने के बाद आवंटित कंपनी टोल वसूली शुरू कर देगी।
UP: जिले में पहले से ही अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर चौकड़ी, मड़वानगर और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर अक्सड़ा चौराहे पर टोल प्लाजा संचालित हैं, जहां रोजाना करीब 50 हजार वाहन टोल देते हैं। इन टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों और टोल कर्मियों के बीच अक्सर विवाद होते हैं। आठ साल पहले तत्कालीन डीएम डा. राजशेखर ने आधार कार्ड के साथ वाहनों को छूट देने की व्यवस्था की थी, लेकिन विवाद अब भी जारी हैं। बैरागल में नया टोल प्लाजा शुरू होने से स्थानीय वाहन स्वामियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, और टैक्स चोरी करने वाले बाहरी वाहनों की राह भी बंद होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव
- 2. West Bengal Assembly Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए
- 3. Sunday Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे होगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

