Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पानी लेने गया फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा नदी में समाई, सिपाही की तलाश जारी...

प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक सिपाही का कोई पता नहीं चल पाया है।

पानी लेने गया फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा नदी में समाई, सिपाही की तलाश जारी...
X

Jharkhand News : साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा नदी में डूब गई। इस घटना में फायर ब्रिगेड के कर्मी सिपाही अरुण कुमार गाड़ी के साथ नदी में समा गए, जबकि चालक मो. सजलिम ने सूझबूझ से कूद कर जान बचा ली। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक सिपाही का कोई पता नहीं चल पाया है।

Jharkhand News : बता दें कि सुबह लगभग 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी राजमहल के फेरी घाट पर पानी भरने के लिए पहुंची थी। घाट पर पानी भरने के लिए गाड़ी को बैक करते समय उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के कारण गाड़ी तेजी से पीछे की ओर लुड़कने लगी। चालक मो. सजलिम ने तुरंत गाड़ी का गेट खोला और कूद गए, लेकिन सिपाही अरुण कुमार गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए और गाड़ी के साथ गंगा नदी में समा गए।

Jharkhand News : प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता-

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी किशोर कुमार, अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा और राधा नगर थाना प्रभारी नितेश पांडे सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, अभी तक गाड़ी और सिपाही अरुण कुमार का कोई पता नहीं चल पाया है।

Jharkhand News: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-

जिला प्रशासन ने नदी में डूबे फायर ब्रिगेड वाहन और सिपाही की तलाश के लिए टीमों को तैनात किया है। रेस्क्यू टीम ने गंगा नदी में खोजबीन तेज कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

Jharkhand News : चालक का बयान-

दमकल गाड़ी के प्रधान चालक ने बताया कि वे पानी भरने के लिए गंगा घाट पर गए थे, और जैसे ही गाड़ी के ब्रेक फेल हुए, गाड़ी तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगी। चालक ने कहा, मैंने सिपाही अरुण कुमार से कहा था कि आप भी गाड़ी से कूद जाइए, लेकिन वे गाड़ी में फंसे रहे और गाड़ी के साथ डूब गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire