Create your Account
घरघोड़ा की जीवन दायिनी बगमुड़ा तालाब का अस्तित्व खतरे में
घरघोड़ा/गौरीशंकर गुप्ता: घरघोड़ा नगर पंचायत अंतर्गत घरघोड़ा के हृदय पर बगमुड़ा तालाब स्थित है जो कि घरघोड़ा की जीवन दायनी मानी जाती है बगमुड़ा तालाब की बात करें तो घरघोड़ा के 80% निवासी निस्तारी के लिए बगमुड़ा तालाब का उपयोग विगत 80 वर्षों से करते आ रहे हैं परंतु आज बगमुड़ा तालाब की दयनीय स्थिति बनी हुई है यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में घरघोड़ा के निवासियों को निस्तारी के लिए बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बताना चाहेंगे कि घरघोड़ा के मध्य हृदय स्थल पर दो तालाब स्थित है एक पर्री तालाब तो वही दूसरी बगमुड़ा तालाब स्थित है पर्री तालाब की बात करे तो जलकुंभियों से ढकी है और पूर्व में उक्त तालाब का गहरीकरण करने के लिये कई बार नगर पंचायत के माध्यम से सरोहर धरोहर योजना के तहत राशि आहरण किया गया है परंतु हमेशा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है और वर्तमान में धरातल पर किसी भी प्रकार का काम देखने को नहीं मिला है और कभी गलती से कोई ठेकेदार ईमानदारी से काम कर दिया तो नगर पंचायत उसका भुगतान नही करती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान में भी ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है जिसके कारण तालाब की गहरीकरण व सौन्दरी करण का कार्य रुका हुआ है तालाब का रुका कार्य जल्द नही कराया गया तो जलकुंभी पूरी तालाब पर फैल चुकी होगी और आने वाले दिनों में घरघोड़ा के निवासियों को निस्तारि के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा अब देखना यह है कि समाचार चलने के पश्चात नगर पंचायत घरघोड़ा उक्त समस्या का समाधान कैसे करती है.
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 2. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 3. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 4. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

