Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

चोरी करने बंद फैक्ट्री की छत पर चढ़े नशेड़ी का बिगड़ा संतुलन, नीचे गिरने से मौत

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही हैं।

चोरी करने बंद फैक्ट्री की छत पर चढ़े नशेड़ी का बिगड़ा संतुलन, नीचे गिरने से मौत
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने पहुंचे एक भिखारी की ऊपर से गिरकर मौत हो गई। मृतक भिखारी अपनी मां के साथ रहता रहता था और इलाके में ही कचरा - प्लास्टिक बिनकर उससे होने वाले मुनाफे से शराब पीता था। मृतक भिखारी बीते कुछ दिनों से बंद पड़ी खजुराहो फैक्ट्री को अपना निशाना बना रहा था।

MP News : वह आए दिन वहां से चोरी करने जाता था और वहां से चुराए सामान को बेचकर शराब पीता था। बीती रात वह लोहे के एंगल चोरी करने फैक्ट्री गया था। चोरी करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया जिसे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके फूट प्रिंट फेक्ट्री की छत पर भी मिले है। मृतक के पास से पुलिस को लोहे की राड भी मिली मिली है। पुलिस ने उसका पीएम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire