Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पांच दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने सड़क पर लहराई तलवार, युवक की गाड़ी छीनी, पुलिस ने निकाला जुलूस

जेल से आने के बाद फिर से उसने आपराधिक घटनाओ को अंजाम देना शुरू कर दिया।

पांच दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने सड़क पर लहराई तलवार, युवक की गाड़ी छीनी, पुलिस ने निकाला जुलूस
X

MP News : भोपाल। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके मे बीती रात छुरा लेकर दहशत फैलाने वाला बदमाश नदीम जिंसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलुस निकाला। जानकारी के मुताबिक नदीम एक चाय की दुकान पर छुरा हाथ मे लेकर वहाँ खड़े लोगो को धमका रहा था। और दहशत फैलाने के मकसद से छुरा लहराते हुए घूम रहा था। इतना ही नहीं उसने एक युवक की बाइक भी वही से छीन ली और फरार हो गया था।

MP News : पीड़ित युवक ने उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसे तलाशने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नदीम पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया हैं। है। हबीबगंज पुलिस ने उसे अड़ीबाज़ी के मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से आने के बाद फिर से उसने आपराधिक घटनाओ को अंजाम देना शुरू कर दिया।

MP News : पुलिस के मुताबिक बदमाश पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है और वह जहांगीराबाद थाने का निगारानी गुंडा है। पूर्व मे वह हमीदिया अस्पताल से जेल कास्टडी से फरार हो चुका है और लंबी फरारी कटाने के बाद गिरफ्तार हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire