Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अपहरण कर फिरौती मांगने के जुर्म में फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार

अपहरण के मामले में पुलिस पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अपहरण कर फिरौती मांगने के जुर्म में फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार
X

MP News : भोपाल। अपहरण कर फिरौती मांगने के जुर्म में फरार चल रहे शातिर इनामी बदमाश शब्बू पिस्टल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूर्व में दो युवकों का अपहरण कर फिरौती मांगी थी,जिनको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चुंगल से छुड़ाया था। लेकिन उस समय आरोपी भागने में कामयाब हो गया था। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट पुजारी किया था।

MP News : साथ ही कई थानों की पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी की शब्बू पिस्टल रेलवे स्टेशन के आसपास छुपा हुआ है। पुलिस ने सूचना के बाद टीम बनाकर घेराबंदी उस पकड़ लिया।

MP News : गौरतलब है कि रायसेन जिले की गैराजगंज पुलिस ने भी आरोपी पर 5000 का इनाम घोषित किया हुआ था। साथ ही डीपी रियाज इकबाल ने भी आरोपी पर 3000 का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर भोपाल सहित आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। अपहरण के मामले में पुलिस पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire