Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राजधानी से निकले कांसेप्ट का प्रयागराज महाकुंभ में होगा प्रयोग, लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी ख़बर

Vpb
राजधानी से निकले कांसेप्ट का प्रयागराज महाकुंभ में होगा प्रयोग, लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी ख़बर
X

भोपाल। करोड़ों लोगों की मौजूदगी वाले महाकुंभ में स्वच्छता सर्वोपरि के सूत्र को आगे रखने की तैयारी के साथ व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए जो रोड मैप तैयार किया गया है, वह मप्र की राजधानी से निकला है। भोपाल में आयोजित होने वाले सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इसका पिछले कई सालों से इसको प्रयोग के रूप में परखा जा चुका है। कचरा निष्पादन के इस प्रयोग को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान भी मिल चुका है। जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू होने वाला महाकुंभ फरवरी माह की 26 तारीख तक जारी रहेगा। इस एक माह के धार्मिक समागम के दौरान करीब 40 करोड़ श्रद्धालओं के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों के बीच स्च्छता की स्थिति को मजबूत रखना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लिहाजा इज्तिमा में प्रबंधन करने वाले जानकारों की इसके लिए मदद ली जा रही है।

प्रयागराज में स्वच्छता सर्वोपरि की धारणा को आगे रखने की कोशिशों में भोपाल की अहम भूमिका है। यहां के निवासी पर्यावरणविद सैयद इम्तियाज अली इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जल्दी ही वे महाकुंभ प्रबंधन के साथ इस पर विस्तृत चर्चा करने वाले हैं। अली कहते हैं कि कोशिश यह है भारत एवं विश्व में जहां भी बड़े धार्मिक, सामाजिक इवेंट ऑर्गेनाइज होंगे वे वहां के लिए अपनी निःशल्क सेवाएं देंगे। पर्यावरणविद सैयद इम्तियाज अली कहते हैं कि पिछले वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हुआ था। उसमें करीब 20 हजार लोग एक सप्ताह तक रुके थे। इस आयोजन को भी जीरो वेस्ट किया था। साथ ही अन्य जगहों पर भी इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले नेपाल में भी इसी विषय पर इम्तियाज अपना उद्बोधन एवं प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं।

पिछले साल ऐसे हुआ था प्रबंधन

पिछले आयोजन के दौरान करीब 15 लाख बॉटल यहां से निकली थीं। खाली बॉटल के कचरे को इज्तिमा स्थल पर ही क्रश कर दिया गया। करीब 34 मीट्रिक टन गीला कचरा जमा हुआ। वहीं नगर निगम ने स्थल को 8 सेक्टर में बांटकर 700 कर्मचारी लगाए और तीन घंटे में पूरे स्थल की सफाई कर दी। तत्कालीन नोडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से सफाई शुरू हुई और शाम 6 बजे तक पूरा कचरा साफ कर दिया गया। इस दौरान लगभग 80 टन कचरा एकत्रित किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire