Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, भिलाई की एक महिला की मौत, कई घायल

कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, भिलाई की एक महिला की मौत, कई घायल
X

दुर्ग: भिलाई का एक परिवार मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। महाकुंभ स्नान के बाद प्रयागराज से लौटते वक्त उनकी कार शहडोल-पंडरिया मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला राखी सिकदार की मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के रिसाली निवासी सिकदार परिवार 19 फरवरी को अपनी अर्टिगा कार (CG 07 BS 3173) से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुआ था। कुंभ स्नान के बाद वे भिलाई लौट रहे थे। रास्ते में तरच गांव के पास कार बेकाबू होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर खाई में गिर गई। कार में ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश की बजाग पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 108 व डायल 100 की मदद से घायलों को बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में जांच के बाद राखी सिकदार को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। राखी सिकदार भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-9 हॉस्पिटल में नर्स थीं और रिटायर हो चुकी थीं। उनके शव को भिलाई के सेक्टर-9 हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire