Breaking News
:

The Burning Car in Jaipur: जयपुर की सड़क पर दौड़ने लड़ी आग से धधकती कार, देखें अफरातफरी का वायरल वीडियो

A car engulfed in flames speeds down Jaipur's elevated road as onlookers watch in shock, while firefighters rush to the scene to extinguish the blaze.

The Burning Car in Jaipur: जयपुर: जयपुर की सड़कों पर शुक्रवार को एक भयावह घटना घटी, जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया। एक कार एलिवेटेड रोड पर 300 मीटर से अधिक की दूरी तक आग की लपटों से घिरी हुई दौड़ती रही। यह नजारा दोपहर लगभग 1:45 बजे का है, जब एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई और चालक के उतर जाने के बाद भी सड़क पर दौड़ती रही। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू  पाया। 


The Burning Car in Jaipur: आग की लपटों में घिरी कार ने उड़ाए लोगों के होश
घटना एमआई रोड से मानसरोवर के पास की है। अजमेरी पुलिया से एलिवेटेड रोड पर चढ़ते ही, सोडाला चौराहे के पास कार में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद कार बिना रुके, लगभग 300 मीटर तक आग की लपटों में घिरी हुई दौड़ती रही, जिससे आसपास रोड पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार चालक, मानसरोवर निवासी जितेंद्र जांगिड़, से उतर गए। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। जलती हुई कार के आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में इधर उधर भागते रहे। कई वाहन चालक बाल-बाल बच गए, वहीं जलती कार के पास से गुजरते समय एक मोटरसाइकिल इस हादसे की चपेट में आने से बच गई, क्योंकि बाइक सवार पहले ही सतर्क होकर बाइक से कूद गया था।

The Burning Car in Jaipur: चालक की समझदारी से बची जान
घटना के दौरान कार चालक जितेंद्र जांगिड़ ने बताया कि वह एमआई रोड पर शॉपिंग के बाद घर लौट रहे थे। सोडाला चौराहे के पास पहुंचते ही कार में जलने की गंध आई। उन्होंने तुरंत हैंड ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। तभी कार के प्लास्टिक के हिस्से पिघलने लगे और बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। जितेंद्र ने तेजी से कार के दरवाजे खोलकर बाहर निकलने का फैसला किया और इसी दौरान वायरिंग जलने से हैंड ब्रेक फ्री हो गया। कार खुद ही ढलान की वजह से तेजी से आगे बढ़ने लगी।  

लोगों ने इस हादसे के वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, वायरल वीडियो में कार को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us