Create your Account
CG News : भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है: विक्रम मंडावी
CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने आज जिला मुख्यालय बीजापुर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से धान खरीदने में जानबूझकर अव्यवस्था और अड़चनें उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक नयी नीति के तहत किसानों से धान खरीदने के लक्ष्य को घटाकर असंभव बना दिया है, जिससे प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
CG News : विक्रम मंडावी ने बताया कि इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक 47 दिन का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान गति से धान खरीदी की रफ्तार से यह लक्ष्य पूरा करना असंभव है। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि सोसायटियों को सिर्फ 752 क्विंटल धान ही खरीदने की अनुमति दी गई है, जिससे किसानों को अपनी बाकी बची हुई फसल के लिए नई तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को 72 घंटे में उनके खाते में पैसे आने का वादा किया था, लेकिन 14 नवंबर को धान बेचने वाले किसानों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही, जो रकम मिल रही है, वह 3100 रुपए प्रति क्विंटल की बजाय केवल 2300 रुपए ही है, जो कि सिर्फ समर्थन मूल्य है।
CG News : विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा और बीज उत्पादक किसानों का धान सोसायटी में नहीं लिया जा रहा। इसके अलावा, विधायक ने बारदानों की कमी की समस्या भी उठाई और कहा कि पुराने और नए बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही, जिसके कारण धान खरीदी में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 50% नए और 50% पुराने बारदानों के उपयोग की घोषणा की थी, लेकिन पुराने बारदानों की कमी के कारण कई जगह धान की खरीदी में समस्या उत्पन्न हो रही है। विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से मांग की कि धान की कीमत को 3217 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, जैसा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे में कहा था।
CG News : उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपये की वृद्धि की है, जिसके बाद धान की खरीदी 3100 रुपये से बढ़ाकर 3217 रुपये की जानी चाहिए। विधायक ने कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रुपये में धान खरीदी की थी। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि किसानों को पूरी कीमत मिले और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, पार्षद प्रवीण डोंगरे, जितेंद्र हेमला, कविता यादव, साहिल तिग्गा, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 2. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 3. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
- 4. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

