Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कांट्रेक्टर बनते ही लविंग पार्टनर को भूला आरोपी, मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही पुलिस

कांट्रेक्टर बनते ही लविंग पार्टनर को भूला आरोपी, मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही पुलिस
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवानियाँ थाना में एक कॉन्टैक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वह कैफे संचालक महिला के साथ 3 सालों से लिविंग में रह रहा था। 3 सालों तक साथ रहने के दौरान युवक ने कैफे संचालिका महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान युवक जैसे ही ठेकेदार बना तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद पुलिस की शरण में पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज करवरकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है।

वह राजधानी में पढ़ाई करने आई थी। वहां रहते हुए उसने मिनाल में कैफे ओपन किया। इस दौरान यहां अक्सर आरोपी सचिन सिंह सिंगरोल आता-जाता था। दोनों के बीच जनवरी, 2022 में पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सचिन सिंह गिरोल इसके बाद उसके साथ ही कमरे में में रहने लगा।पीड़िता ने इस दौरान अपना कैफे बाग सेवनिया में शिफ्ट कर लिया। तभी अमराई में दोनो साथ रहने लगे।

कुछ महीने पहले ही सचिन सिह सिगरोत कांटेक्टर बन गया और अपने कंस्ट्रक्शन कार्य के चलते सागर चला गया उसके बाद उसने पीड़िता से किनारा करना शुरू कर दिया। जब कई बार पीड़िता ने उससे मिलने और शादी करने के लिए कहा तो वह इनकार करता हुआ नजर आया। पिता ने पूर्व मामले की शिकायत थाने में की है अब पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire