Create your Account
भोपाल में मनाया जाएगा विश्व का सबसे बड़ा नरेला परिवार का 16वां रक्षाबंधन, हजारों बहनें बांधेंगी मंत्री विश्वास को राखी
- VP B
- 17 Aug, 2024
सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व महोत्सव के पूर्व सभी 17 वाड़ों के 338 में बहनें महोत्सव में भाग लेने वाली बहनों का पंजीयन कर रही हैं।
भोपाल। राजधानी भोपाल में इस बार भी विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन त्यौहार मनाया जाएगा, उसको लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। आयोजक मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव 19 अगस्त से मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह क्षेत्र की हजारों बहनें विश्वास कैलाश सारंग को रक्षा सूत्र बांधेंगीं। नरेला क्षेत्र में रक्षाबंधन महोत्सव का यह 16वां वर्ष है। अब नरेला एक परिवार बन गया है। इस महोत्सव में सभी धर्मों, सभी वर्गों की बहनें भाग लेती हैं। पिछले वर्ष 2023 में लगभग 1 लाख 41 हजार 324 बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया था।
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव नरेला क्षेत्र में वर्ष 2009 से लगातार बड़े धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। इस महोत्सव में क्षेत्र की सभी वर्ग और धर्मों की हजारों बहनें रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह महोत्सव इस वर्ष 19 से 31 अगस्त तक मनाया जायेगा। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन होगा। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान सावन के गीतों का आयोजन होगा तथा बहनों के लिए मेंहदी लगाने की व्यवस्था रहेगी। कुल मिलाकर महोत्सव के
रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व हुआ पंजीयन
सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व महोत्सव के पूर्व सभी 17 वाड़ों के 338 में बहनें महोत्सव में भाग लेने वाली बहनों का पंजीयन कर रही हैं। अभी तक 1 लाख से ज्यादा बहनों का ऑफ लाइन और ऑन लाइन पंजीयन किया जा चुका है। इस दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो।
सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी राखी बंधवाने का बन चुका है विश्व रिकार्ड
सारंग ने बताया कि वर्ष 2016 में रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला विश्व रिकार्ड था 4 घंटे में 10182 बहनों से राखी बंधवाने का और दूसरा विश्व रिकार्ड था 85 हजार बहनों से राखी बंधवाने का।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : समाज की बंदिशों से हारे दो दिल, प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, गांव में फैली सनसनी
- 2. CG News : चुनावी रुझानों पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई
- 3. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 4. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

