Create your Account
PM Patongtarn Shinawatra: इस देश की अदालत ने प्रधानमंत्री को ही कर दिया बर्खास्त....
PM Patongtarn Shinawatra: बैंकॉक: थाईलैंड की सांविधानिक अदालत ने नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पद से बर्खास्त कर दिया। जुलाई में उन्हें निलंबित किया गया था, और उनकी जगह उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई कार्यवाहक पीएम बने थे। अब नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक फुमथम ही सरकार का नेतृत्व करेंगे। अदालत के फैसले के बाद कार्यवाहक मंत्रिमंडल संसद भंग कर नए चुनाव कराने का फैसला ले सकता है।

PM Patongtarn Shinawatra: विवाद की जड़ कंबोडिया के पूर्व पीएम और सीनेट अध्यक्ष हुन सेन के साथ पैतोंगतार्न की फोन बातचीत का लीक ऑडियो है। 8 मई को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसक झड़प के बाद तनाव कम करने के लिए यह बातचीत हुई थी। इसमें पैतोंगतार्न ने कथित तौर पर थाई सेना के कमांडर को "विरोधी" कहा और हुन सेन को "अंकल" संबोधित किया।
PM Patongtarn Shinawatra: इससे थाईलैंड में हंगामा मच गया। दक्षिणपंथी दलों ने इसे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। सहयोगी भुमजयथाई पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया, जिससे पैतोंगतार्न की सरकार कमजोर हो गई। अदालत ने उनके कार्यों को राष्ट्रीय गौरव के खिलाफ और नैतिकता का उल्लंघन माना। इस फैसले ने शिनावात्रा परिवार की राजनीतिक विरासत को झटका दिया, जो दो दशकों से थाई राजनीति में प्रभावशाली रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
- 2. CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले 4 घंटे में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- 3. Alireza Arafi: ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव, अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान
- 4. Indian stock market: तेल के खेल में फिसला शेयर बाजार, 6 घंटे में निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

