Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पीएम-सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतकर आतंकवादी लिखा, शहर में मचा हड़कंप

फिलहाल प्रशासन इस बात का पता करने में जुटा है कि यह आपत्तिजनक कृत्य किसने किया है।

पीएम-सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतकर आतंकवादी लिखा, शहर में मचा हड़कंप
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के सात नंबर बस स्टॉप के करीब सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के सामने बस स्टॉप पर लगे एक पोस्टर पर अज्ञात शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तस्वीर पर ने कालिख पोत दी।प्रधानमंत्री की तस्वीर पर आतंकवादी लिखने के साथ ही कुछ भद्दे कमेंट्स भी लिख दिए। जैसे ही मामला उजागर हुआ शहर में हड़कंप मच गया।

MP News : इसकी जानकारी जैसे ही नगर निगम को लगी तो नगर निगम के कर्मचारी वहां पहुंचे उन्होंने पोस्टर पर लगी कालिख को साफ किया और एक पोस्टर जब साफ नहीं हुआ तो नगर निगम कर्मचारी उसे निकाल कर अपने साथ ले गए। इधर महापौर मालती राय ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने ये शरारत की है। cctv फुटेज से उसका चेहरा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जल्द ही नगर निगम पुलिस थाने में आवेदन देगी। पुलिस से कार्रवाई करवाई जाएगी। फिलहाल प्रशासन इस बात का पता करने में जुटा है कि यह आपत्तिजनक कृत्य किसने किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire